हनुमान जन्मोत्सव पर चंवरा में भक्ति और उल्लास के साथ आयोजन

By :  vijay
Update: 2026-03-28 13:30 GMT

बड़लियास (रोशन वैष्णव)। क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 व 2 अप्रैल 2026 को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल 2026, बुधवार को रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं राजभोग (सुरास हनुमान जी) के आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होंगे।

वहीं 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के दौरान रथ यात्रा, पुष्प वर्षा व इत्र वर्षा आकर्षण का केंद्र रहेगी। यात्रा का मार्ग सुरास तेजाजी चौक से गांव के मुख्य मुख्य मार्गो से होते हुए श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर पहुंचेग आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

इस भव्य आयोजन का संचालन श्री चंवरा का हनुमान जी मित्र मंडल, सुरास द्वारा किया जा रहा है।

Similar News