मांडलगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, श्रेष्ठ विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

By :  vijay
Update: 2026-03-28 15:20 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड) आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गणपत सिंह एवं सहायक प्रधानाचार्य ओम प्रकाश आमेटा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन दुर्गा लाल प्रजापत द्वारा किया गया।समारोह में भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम में 58 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 20 द्वितीय श्रेणी और 1 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सौरव पगारिया 94.33%, कृति पाराशर 92.83%, मोहित वैष्णव 92.00% और मानसी डाकोत 90.33% को साफा बंधवाकर विशेष सम्मान दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, आचार्यगण एवं दीदियां उपस्थित रहे।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News