जैन युवा सेवा संस्थान द्वारा सीताराम गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित

By :  vijay
Update: 2026-03-28 13:40 GMT

 भीलवाड़ा |जैन युवा सेवा संस्थान द्वारा निरंतर किए जा रहे गौसेवा कार्यक्रम के तहत आज सीताराम गौशाला में गौ माता की पूजा अर्चना और नवकार महामंत्र का जाप कर गौ माता को गुड़,चाराऔर बाटा खिलाया गया संस्थान के संरक्षक प्रमोद सिंघवी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य को संस्थान की सफलता बताया और इसे आगे भी जारी रखने का आह्वान किया संस्थान के अध्यक्ष धर्मचन्द बाफना व मंत्री पीयूष खमेसरा ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ जीवदया के तहत हर माह अलग अलग स्थानों पर गौ सेवा के कार्य किए जा रहे और शीघ्र ही मूक पशुओं के लिए 1001 पानी की टंकीया व गौग्रास पात्र का वितरण कर गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने का कार्य किया जायेगा आज के सेवाकार्य का लाभ राजीव मेहता ने लिया पधारे हुए अतिथियों ने गौ सेवा कार्य को सर्वोत्तम कार्य बताया इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक धर्मचंद नंदावत ,राजीव मेहता, दिनेश गोखरू, सुशील चपलोत, मानमल डांगी, टीकम खारीवाल,सुनील आंचलिया ,दिलीप रांका, अविनाश तातेड,अभिषेक तातेड , संदीप छाजेड़ ,मनोज खारीवाल, प्रियंक भानावत,ललित बोहरा ,विनीत जैन,नीरज बाफना,नरेंद्र डागा ,रचित राज राका आदि उपस्थित थे।

Similar News