गेणोली में धूमधाम से माता जी के नेजे निकले, ज्वारे विसर्जन सम्पन्न

By :  vijay
Update: 2026-03-28 11:31 GMT

 

आकोला (रमेश चंद्र डाड) गेणोली गांव में रामनवमी के अवसर पर मनाया गया नवरात्र के समान पर शनिवार को कंकाली माता , नरसिंह माताजी का नेजे निकालकर ज्वारे को विसर्जन किया ।

पुजारी कन्हैयालाल भील व कन्हैयालाल मीणा , सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश मीणा ने बताया कि नवरात्रा के समापन पर शनिवार को दोनों माताजी का नेजे निकाला गया नेजे कंकाली माता मंदिर से प्रारंभ होकर भैरू नाथ जी,चारभुजा नाथ मंदिर होते हुए गांव के सदर बाजार चौंक के विभिन्न मागों से होकर शंकर भगवान मंदिर परिसर के पास तालाब पर पहुंचा जहां पर कंकाली माता नरसिंह माताजी के ज्वारे ओर भवभूति को तालाब में विसर्जन किया।

Tags:    

Similar News