भीलवाड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ

Update: 2026-01-02 07:32 GMT

भीलवाड़ा । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से एक विशेष जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम (शहर) प्रतिभा देवठिया ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 31 जनवरी तक पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर लगेगी। इस अवसर पर एडिशनल एसपी पारस जैन, डीटीओ रामकृष्ण चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

आयोजकों के अनुसार यह प्रदर्शनी पूरे जनवरी माह तक चलेगी। इसमें पोस्टर, संदेशात्मक सामग्री और अन्य माध्यमों के जरिए ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का संदेश भी दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल से लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित होगा और सड़क पर सुरक्षा का स्तर बेहतर होगा।

एडीएम प्रतिभा देवठीया ने बताया कि आज सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है,जिसमें पुलिस विभाग,परिवहन विभाग और प्रशासन के साथ ही अन्य डिपार्टमेंट के माध्यम से सभी वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। मेरा भीलवाड़ा के सभी टू व्हीलर और फोर व्हीलर के ड्राइवर से अनुरोध है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें नियमों का पालन करने से वो खुद भी सुरक्षित रहेंगे ओर सड़क पर चलने वाले ओर लोग भी।

एएसपी पारस जैन ने बताया कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन एडीएम, डीटीओ और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया है। इस के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा । उन्हें कहा की जीवन काफी अनमोल है, जब हम सड़क पर निकलते हैं तो हमें ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करना चाहिए क्योंकि घर पर कोई इंतजार कर रहा है। मेरा सभी से निवेदन है कि ट्रैफिक रूल्स और रेगुलेशन का बहुत अच्छे से पालन करें ताकि किसी भी तरह की कोई सड़क दुर्घटना ना हो। ये जो प्रदर्शनी लगाई है इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें ओर नियमों को सीखें।

जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पूरे माह आयोजित किया जाएगा बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह बहुत ही अनिवार्य हो गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी मिले, जागरूक किया जाए। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था उसकी अवधि बढ़ाकर अब उसे पूरे माह के लिए आयोजित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जा सके, प्रदर्शनी देखकर लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे।

Tags:    

Similar News