आटूण में अधिकारियों की गैर मौजूदगी से ग्रामीण सेवा शिविर बना नाममात्र का आयोजन

Update: 2025-10-10 07:56 GMT

आटूण। ग्राम पंचायत आटूण में आज आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिविर में जनसुनवाई के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे लोगों के आवश्यक कार्य अधूरे रह गए।

वार्ड पंच दिनेश सालवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में किसी भी विभाग का अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह शिविर सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गया है और इसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

राजस्थान सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए यह शिविर आयोजित किया गया था, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के शिविरों की गंभीरता से निगरानी की जाए ताकि उन्हें इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

Similar News