सावित्री बाई फूले का महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान सराहनीय: माली

By :  vijay
Update: 2025-03-10 12:14 GMT

भीलवाड़ा । तमाम भारतीय दलित महिला आंदोलन के साथ-साथ महात्मा ज्योतिराव फूले के लिए भी सावित्री बाई फूले का योगदान सराहनीय रहा। सावित्री बाई फूले देश में महिला शिक्षा की अग्रदूत है भारत में प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में ख्यात सावित्री बाई फूले आज के इस दौर में भी महिलाओं के लिए प्रेरणा का बड़ा अध्याय है। यह विचार फूले सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोपाल लाल माली ने सावित्री बाई फूले की 128वीं पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में व्यक्त किये।

कार्यक्रम के पूर्व फूले के अनुयायियों द्वारा देवरिया बालाजी के पास स्थित महात्मा ज्योतिबा फूले मूर्ति परिसर में सावित्री बाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश मंत्री हरनारायण माली, जिला मंत्री मूरलीधर सैनी, यूनेस्को की प्रवक्ता श्रीमती मधु लोढा, माली सैनी कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष तोताराम माली,  माया देवी माली, नानूराम गोयल, रोशन माली, चौथमल माली, देबीलाल रागस्या, लक्ष्मण सरिवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Similar News