ढ़ेलाणा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टला

Update: 2026-02-20 06:22 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में शुक्रवार अल सुबह एक होटल के पास स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा नुकसान होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार ढ़ेलाणा चौराहे पर स्थित एक होटल के पास बिगोद की तरफ जा रही ट्रक और भीलवाड़ा की ओर जा रही स्कॉर्पियो आमने-सामने टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गए।

सूचना मिलते ही सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News