भीलवाड़ा अरबन को ऑपरेटिव बैंक की सातवीं शाखा बिजौलिया में शुरू, विधिवत पूजा के साथ हुआ शुभारम्भ
भीलवाड़ा | शनिवार को भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि., भीलवाड़ा की 7 वीं शाखा का शुभारम्भ बैंक के संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पाण्डे की जन्मस्थली बिजौलिया में किया गया। अपरान्ह 12.15 बजे अबूझ मुहूर्त पर बैंक अध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डे, उपाध्यक्ष सुनित जागेटिया एवम् संचालक मंडल सदस्य ओमप्रकाश व्यास, राजेन्द्र भदावा, अंशु पाण्डे इत्यादि एवम् प्रबन्ध संचालक नरेन्द्र कुमार सनाढ्य ने विधिवत् हवन एवम् लक्ष्मी पूजन कर तेजाजी का चौक, बिजौलिया में लेन-देन का विधिवत् शुभारम्भ किया। शाखा प्रबन्धक सुरेश सोमानी ने जानकारी देते हुये बताया कि बिजौलियों में सहकारिता क्षेत्र में बैंकिंग इकाई की कमी लम्बे समय से महसूस की जा रही थी इसी कम में भीलवाड़ा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक में अपनी शाखा का आरम्भ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डे ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पाण्डे का सपना था कि बिजौलिया में भी बैंक की शाखा खुले।
नवीन शाखा में बिजौलिया वासियों को सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसमें लॉकर सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का बैंक प्रबन्ध संचालक नरेन्द्र कुमार सनाढ्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवम् विश्वास दिलाया कि यह शाखा बिजौलिया के व्यापारियों को श्रेष्ठ एवम् त्वरित बैंकिंग सुविधा प्रदान करेंगी एवम् आशा व्यक्त की कि बिजौलिया वासी अरबन बैंक की इस नवीन शाखा को उत्कृष्ठ सेवा के लिये सहयोग प्रदान करेंगे ताकि बैंक के संस्थापक अध्यक्ष मुरलीधर पाण्डे के सपनो को साकार किया जा सके।