विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026: 14 लाख 32 हजार 702 गणना प्रपत्र डिजिटाइज, मंगलवार तक पूरा

Update: 2025-11-25 13:07 GMT

भीलवाड़ा, । जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है।

मंगलवार सांय 04 बजे तक अब तक जिले में कुल 14 लाख 32 हजार 702 गणना प्रपत्र डिजीटाइज

मंगलवार को सांय 04 बजे तक जिले में कुल 14 लाख 32 हजार 702 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 2लाख 37 हजार 133, माण्डल में 2 लाख 12 हजार 856, सहाड़ा में 2 लाख 11 हजार 67, भीलवाड़ा 1 लाख 59 हजार 921, शाहपुरा 2 लाख 10 हजार 209, जहाजपुर में 1 लाख 94 हजार 44, माण्डलगढ़ में 2 लाख 7 हजार 472 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

Similar News