सुवाणा में चल रहे किसान मेला का प्रथम दिन रहा सुना-सुना..............

Update: 2026-02-27 14:01 GMT


भीलवाड़ा ।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर से संबंधित कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाडा एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन द्वितीय जोधपुर के तत्वाधान में सुवाणा हलेड मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 27 फरवरी शुक्रवार 1 मार्च रविवार तक किसान मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला आयोजक द्वारा समुचित मात्रा में मेले का प्रचार-प्रसार आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं किये जाने से मेले का प्रथम दिन सुना-सुना रहा। ग्रामीण किसान मेला देखने आये ही नहीं।

आयोजक मिवी किसान बाजार कृषक उत्पादक संगठन भीलवाड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों सहित सरस,जेसीबी,फार्म ट्रेक,ओस्तवाल ग्रुप, जोनडीयर,स्वराज, प्रीत,एमडी व संगम विश्वविद्यालय सहित कई अन्य कंपनियों के उत्पाद, कृषि संयत्र, कृषि में काम आने वाली दवाईयों,मशीनरी सहित अन्य उपकरण प्रदर्शित किये जा रहे है।

वहीं मेले में केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से कृषकों के लिए बनाई गई लाभकारी स्कीमों की जानकारी देने हेतु एक भी स्टाल नहीं लगाई गई जिसके चलते किसान निराश होकर लौट रहे है। किसान लक्ष्मण जाट ने बताया कि मेले के नाम पर कृषि विभाग के अधिकारी सरकार को लाखों रुपयों का चूना लगा रहे है। किसान रामेश्वर चौधरी ने बताया कि आयोजकों द्वारा राज्य एवं केन्द्र सरकार की किसान के हित संबंधी जानकारी देने के लिए एक भी स्टाॅल नहीं लगाई गई। यह किसानों के साथ छलावा है।

Similar News