गढ़वाल (माली) परिवार भीलवाड़ा की मासिक स्नेह मिलन बैठक अब हर माह के प्रथम रविवार को
भीलवाड़ा। गढ़वाल (माली) परिवार भीलवाड़ा द्वारा आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अब प्रत्येक माह स्नेह मिलन बैठक का आयोजन किया जाएगा।
परिवार के सदस्य हरनारायण गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 7 अप्रैल 2026, मंगलवार शाम 8 बजे संजय कॉलोनी स्थित खेड़ा खुट माताजी मंदिर परिसर में परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गढ़वाल परिवार के सदस्यों की स्नेह मिलन बैठक अब से हर महीने के प्रथम रविवार को आयोजित की जाएगी।
बैठक के दौरान सामाजिक एकजुटता के साथ-साथ परिवार से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। समाज हित में चल रहे इन कार्यों में तेजी लाने और आवश्यक कार्यवाही जल्द प्रारंभ करने का संकल्प लिया गया। इस निर्णय से परिवार के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है और इसे सामाजिक जुड़ाव की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।