नगर निगम की भी टूटी नींद, जीर्ण शीर्ण जैसी 15 इमारतों के मालिकों को थमाए नोटिस

Update: 2025-07-29 13:43 GMT

भीलवाड़ा (विजय गढवाल) । झालावाड़ में स्कूल में हुए हादसे के बाद प्रदेश की स्कूलों के साथ साथ अन्य विभाग भी जीर्ण शीर्ण भवनों को लेकर अब जागे है। भीलवाड़ा नगर निगम की भी लम्बे समय बाद इस ओर नींद टूटी है और आनन फानन में 15 ईमारतों के मालिकों को नोटिस थमाए है।



 


जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा नगर निगम में भीलवाड़ा शहर और उपनगरों के 15 ऐसे जर्जर भवनों को चिन्हित किया और आयुक्त हेमाराम ने इन मकान मालिकों को नोटिस जारी कर इन्हें हटाने के निर्देश दिए है। चौधरी ने कहा कि जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचे इसके लिए नगर निगम लगातार कार्रवाही करेगा।



 

जिन मकानों को नोटिस दिए है उनमें कुछ मकान तो ऐसे है जिनमें नीचे तो लोग रहते है लेकिन ऊपर घास और पौधे उगे हुए है और लोहे के एंगल भी लटके हुए है। कुछ मकान ऐसे भी है जिनकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी है और वह कभी भी ढह सकते है।

नगर निगम के कर्मचारियों को इतना कुछ तो नजर आया कि इन्होंने 15 मकानों को नोटिस थमाया जबकि कई सरकारी बल्डिंगे भी जीर्ण शीर्ण है। शहर के एक थाने की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चली है और बरसात के मौसम में छत से पानी भी टपकता है। दीवारों में दरारें भी आई हुई है।

बगल में नहीं दिखाई दी क्षतिग्रस्त दीवार




 

नगर निगम की बगल में ही सिंधुनगर चौराहे पर स्कूल की क्षतिग्रस्त दीवार नगर निगम कर्मचारियों को नजर नहीं आई है। दीवार में बड़ी सी दरार आई हुई है और यह पूरी तरह झुक गई है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कोतवाली के निकट इस स्कूल की दीवार के पास फल फू्रट वाले भी खड़े रहते है और मार्ग दिन भर व्यस्त रहता है। 

Tags:    

Similar News

भीलवाड़ा में घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़:: मकान पर दबिश देकर 17 सिलेंडर जब्त, रिफिलिंग उपकरण बरामद

भीलवाड़ा सहित प्रदेश में मौसम का यू-टर्न:: कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

भीलवाड़ा एएनटीएफ की नसीराबाद में कार्रवाइ-: स्कोडा कार से अफीम पकड़ी, श्रीगंगानगर के 3 तस्कर गिरफ्तार

पूर्व पार्षद की सरेराह हत्या,: बदमाशों ने सिर में गोली मारी और सीने पर चाकू से किए कई वार

शादी की खुशियां मातम में बदली:: डीजे पर नाचने के विवाद में चाकूबाजी, कोटा के युवक की मौत

राजस्थान 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख घोषित:: 24 मार्च को जारी होगा रिजल्ट, 26.54 लाख विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म