मीरा मां दरबार में कीर समाज की प्रादेशिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
भीलवाड़ा। हरिवंश कीर समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र, संत शिरोमणि श्री श्री 1008 मीरा मां दरबार, मीरा नगर की पावन धरा पर रविवार को एक महत्वपूर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अखिल भारतीय हरिवंश कीर समाज के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल कीर (चित्तौड़गढ़) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में समाज बंधु एकत्रित हुए। बैठक के दौरान समाज की एकजुटता, शैक्षणिक उत्थान और कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से समाज हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
बैठक में वक्ताओं ने मीरा मां दरबार के धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए समाज की सांगठनिक शक्ति को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल कीर ने कहा कि समाज का विकास सामूहिक प्रयासों और अनुशासन से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।