गुरला विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भगवामय हुआ कस्बा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Update: 2026-02-08 10:00 GMT


गुरला :-(बद्री लाल माली) गुरला में आज विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह दिखा है। सम्मेलन के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्राओं से पूरा कस्बा भक्तिमय और पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया। गुरला में निकली भव्य यात्राएं सम्मेलन के तहत कस्बे की विभिन्न मार्गों में कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा कई प्रमुख स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गईं। इन यात्राओं में शामिल श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे बढे , जिससे पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कस्बे की महिलाएं रहीं, जो भारतीय संस्कृति की पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। सिर पर मंगल कलश और हाथों में धर्म ध्वजा लिए महिलाओं ने अनुशासन और संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। ग्रामवासियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया है और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। समाज का नोहरा में धर्म सभा का आयोजन विभिन्न रामदेव मंदिर से होकर सहकारी समिति मेन बाजार जेन मंदिर बड़ा मंदिर नेशनल हाईवे से होते हुए माली मोहल्ला स्थित माली समाज के नोहरा। में पहुँची, जहाँ एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया । इस सभा में धर्म गुरुओं और वक्ताओं द्वारा सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता पर विचार व्यक्त किए । प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी इस भव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरला टेकरी के बालाजी मंदिर पुजारी पुनित दास जी महाराज ,विश्व हिन्दू परिषद विभाग संगठन मंत्री विजय कुमार ओझा मुख वक्ता रहें लाल दास जी महाराज कोटड़ी का सानिध्य मिला, मातृशक्ति के रूप में प्रिया दाधीच ने संस्कारों को लेकर विचार व्यक्त किए मंच की अध्यक्षता गोवर्धन प्रशाद दाधीच ने देश में हिन्दू एकता पर विचार व्यक्त किए ओर महा प्रशाद का आयोजन किया गया

Similar News