गंगापुर पालिका के तीन पार्षदों व समाजसेवी ने किया आमरण अनशन शुरू
By : मदन लाल वैष्णव
Update: 2025-09-29 07:16 GMT
गंगापुर (मोना शर्मा) कस्बे में सहाड़ा चौराहा एवं मिल रोड दोनों सड़क को बनाते - बनाते 5 साल हो गए पालिका द्वारा हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। दोनों सड़कों को पुर्ण बनाने के लिए आज 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से नगरपालिका परिसर में पार्षदो और नागरिकों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया। आमरण अनशन पर कांग्रेस के पार्षद प्रहलाद सुथार, राकेश व्यास, भाजपा के पार्षद पंकज माली व समाजसेवी मनीष ओझा पालिका परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए।