आकोला (रमेश चंद्र डाड)सिंगोली श्याम धार्मिक तीर्थ स्थल पर सालिगग्राम भगवान की ( बारात ) शोभा यात्रा निकाली । मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी ने बताया कि पुजारी परिवार गोविंद पाराशर ,अनिल पाराशर ,अखिलेश पाराशर ने शालिगग्राम भगवान को दूल्हे के रूप में सजा बेवाण में विराजित कर लक्ष्मीनाथ भगवान व सिंगोली श्याम के बेवाण बारात में शामिल होकर गाजे-बाजे के साथ कस्बे में शोभायात्रा निकालते हुए रतनलाल ,चांदमल ,जगदश चंद्र ,राजेंद्र कुमार ,मनोज कुमार स्वर्णकार के आवास पर तुलसी विवाह करने पहुंचे । शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा श्रद्धालु नाचते गाते थिरकते हुए बारात में चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। स्वर्णकार परिवार द्वारा पुष्प वर्षा व पगबरना बिछाकर बारात का स्वागत किया । तोरण की रश्म के बाद स्वर्णकार परिवार द्वारा जोड़े बैठकर विद्वान पंडितों के वेद मंत्रो से तुलसी विवाह किया गया । इस अवसर पर मंदिर भंडारी सुरेंद्र पराशर ,पंचायत प्रशासक राकेश कुमार आर्य , राजेंद्र कुमारओझा , शांतिलाल पाराशर ,शंभू सिंह गहलोत ,दिनेश कुमार सोनी ,लोकेश कुमार सोनी ,हरिशंकर पाराशर ,प्रहलाद राय पाराशर , सहीत सिंगोली श्याम मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित थे ।