दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025’’ यूनेस्को की सात सदस्यीय निर्णायक कमेटी गठित

Update: 2025-10-17 16:04 GMT


भीलवाड़ा हलचल । दीपावली के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित ‘‘दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2025’’ का सफल आयोजन के लिए सात सदस्यों की निर्णायक कमेटी का गठन किया गया।

स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यूनेस्को एसोसिएशन पिछले 40 वर्षों से दीपावली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन करती आ रही है। क्योंकि यूनेस्को का उद्देश्य सेवा और सद्भाव के साथ क्षेत्रीय परम्परागत रीति-रिवाजों और महापर्वों को बढ़ावा देना भी है। इसी के अन्तर्गत दीपावली सजावट प्रतियोगिता 2025 के सफल आयोजन के लिए एक निर्णायक कमेटी का जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में गठन किया गया। 7 सदस्यों के निर्णायक मण्डल में यूनेस्को की प्रवक्ता मधु लोढा, हरनारायण माली, विशाल विजयवर्गीय, कमलेश जाजू, नंदकिशोर पारीक, राधा अग्रवाल को शामिल किया गया।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि निर्णायक कमेटी 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक बाजार में घूमकर विभिन्न बाजारों का निरक्षण करेगी। जिसमें सामूहिक सजावट, सर्कल सजावट व व्यक्तिगत सजावट के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थानों का चयन करेगी

Similar News