इंडिया स्टोन मार्ट - 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रियों को जयपुर में आमंत्रित

Update: 2025-12-09 12:31 GMT

भीलवाड़ा |जयपुर में 5 से 8 फ़रवरी आयोजित होने वाले “इंडिया स्टोन मार्ट - 2026“ के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। इसमें लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला, केंद्रीय रेल व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री  अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री  गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय विदेश मंत्री   एस जयशंकर, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री   भूपेंद्र यादव शामिल हैं।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय संगठन मंत्री   प्रकाश , राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव  राकेश गर्ग और   नरेश पारीक, साथ ही इंडिया स्टोन मार्ट के संयोजक एवं लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष  नटवर अजमेरा उपस्थित रहे।

Similar News