भीलवाड़ा: तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले में मुस्तैद रहे स्काउट्स को मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मानित

Update: 2026-02-17 13:48 GMT

भीलवाड़ा। तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के पावन अवसर पर प्रसिद्ध हरनी महादेव मंदिर में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले स्काउट रोवर-रेंजर के छात्र-छात्राओं को मंदिर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। मेले के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच इन स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्यवस्थापक महादेव जाट ने बताया कि ट्रस्ट के अध्यक्ष नंद किशोर दरक ने सभी कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवाभावी युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य:

सम्मान समारोह के दौरान ट्रस्टी रामपाल दरक, विक्की दरक, शंकर लाल सोमरवाल, मुकेश जजुंडा, शिव लाल मंडेल, अंकित कल्या, नारायण नागा, सुंदर चौधरी, नितिन पुरसानी, शिव राज गुर्जर, मुकेश डेरू, अशोक दरक, गोविंद सेन, अंगद मेघवंशी, केशव मेघवंशी, शुभम् दुबे, आदित्य पोखरना, आशुतोष जाट, जतिन लखानी, कार्तिक जाट, शिवम जाट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar News