भाजपा प्रदेश महामंत्री गौतम का किया स्वागत

Update: 2025-12-06 10:00 GMT

भीलवाड़ा |अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री रहे मिथिलेश गौतम को भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में आज भीलवाड़ा जिले के ABVP एवं छात्रसंघ से जुड़े पदाधिकारियों तथा युवा नेताओं ने युवा मोर्चा पुर्व जिलाध्यक्ष अनमोल पराशर के नेतृत्व में जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

ABVP एवं छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने  मिथिलेश गौतम को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें माल्यार्पण, बुके भेंट कर और शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

 गौतम के प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने  आतिशबाज़ी, जयकारों एवं माल्यार्पण के साथ उनका स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सभी युवा कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को गाँव–गाँव, बूथ–बूथ तक मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अनमोल पराशर ने कहा कि “मिथिलेश गौतम जी संगठन की उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसने विद्यार्थी राजनीति से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी मेहनत, ईमानदारी और कार्यकुशलता से नई पहचान बनाई है। उनका प्रदेश महामंत्री नियुक्त होना हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। आज के युवा कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा, संयम और संगठन के प्रति समर्पण होना चाहिए, उसका सर्वोत्तम उदाहरण गौतम जी हैं। भाजपा के संगठनात्मक ढाँचे को और मजबूत करने में उनका अनुभव अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।”

इस दौरान हरीश सालवी, शैलेन्द्र नाथ व्यास, ब्रजमोहन शर्मा, रामस्वरूप गुर्जर, बंशीलाल कुमावत,लड्डू बना रुपाहेली, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बलवंत कुमावत,लोकेश शर्मा अभिषेक कलाल , राघव आचार्य, आशाराम धाकड़, राहुल बोहरा, दिपक पाराशर, विजयपाल सिंह, कैलाश सुथार, पिंटु राव, पवन पाराशर, सावन दीया, गौरव शाह, हिंमाशु शर्मा, विष्णु ओझा , कन्हैयालाल शर्मा, भैरुलाल कुमावत, कैलाश वैष्णव, महावीर सरगरा आदी उपस्थित रहे।

Similar News