भादसोड़ा - क्षेत्र में अफीम फसल पर सफेद मस्सी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अफीम उत्पादक काश्तकार इस रोग को लेकर चिंतित है। सफेद मस्सी से फसल को बचाने के लिए किसान फफूंदीनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे है। अभी फसल अपने योवन पर है और सफेद मस्सी का यह रोग अफीम पौधों को प्रभावित कर रहा है। राधे सुथार भादसोड़ा ने बताया कि तापमान फसल के अनुकूल नहीं होने से यह सफेद मस्सी का फफूंदजनित रोग उत्पन्न हुआ और अब इसका प्रकोप बढ़ा हैं।