“क्या 2 अक्टूबर को स्कूलों में बजेगी घंटी… या बंद रहेंगे गेट

Update: 2025-09-16 05:30 GMT

©  2 अक्टूबर पर उलझन:

© गांधी जयंती और दशहरा एक साथ,

© स्कूलों में छुट्टी या कार्यक्रमभीलवाड़ा । इस साल 2 अक्टूबर शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए दुविधा लेकर आ रहा है। वजह यह है कि इस दिन **दो बड़े अवसर एक साथ पड़ रहे हैं—महात्मा गांधी जयंती और दशहरा।**शिक्षा विभाग ने पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी थी कि गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों में भले ही अवकाश रहे, लेकिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए **विशेष कार्यक्रम अनिवार्य** हैं। इनमें प्रार्थना सभा, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और गांधीजी के विचारों पर चर्चा जैसी गतिविधियां शामिल करने का निर्देश दिया गया है।

लेकिन इस बार मामला पेचीदा है, क्योंकि 2 अक्टूबर को दशहरा भी है, जो कि पहले से घोषित **राजकीय अवकाश** है। ऐसे में शिक्षक और विद्यार्थी मान रहे हैं कि इस दिन पूरी तरह छुट्टी मिलनी चाहिए।

यही कारण है कि अब सरकारी स्कूलों के **प्रधानाचार्य और शिक्षक असमंजस** में हैं। यदि वे गांधी जयंती का कार्यक्रम करवाते हैं तो दशहरे की छुट्टी बाधित होगी, और यदि छुट्टी घोषित करते हैं तो गांधी जयंती पर कार्यक्रम न होने का आरोप झेलना पड़ेगा।


 

Similar News

चैत्र नवरात्रि: शक्तिपीठों पर उमड़ा आस्था का सैलाब,: आज हो रही मां चंद्रघंटा की विशेष आराधना