नेहरू विहार में रंग अबीर गुलाल के साथ महिलाओं ने मनाया फाग महोत्सव

Update: 2026-03-01 19:21 GMT

भीलवाड़ा, सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कदम फ़ाउंडेशन द्वारा नेहरू विहार में फाग महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में रंग, अबीर-गुलाल और फाग गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । महोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुई, जिसमें संस्था की अध्यक्षा रेखा कंवर ने फाग ( होली ) के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला । इसके बाद लोक कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीत, नृत्य और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियाँ दीं, जिन पर उपस्थित महिलाओं ने जमकर आनंद लिया । कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामूहिक नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आयोजन किया गया । अंत में संस्था के प्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया ।।

Similar News