गंगापुर में देवनारायण भगवान के नाम भजन संध्या, भक्तों में उमड़ा जोश

Update: 2026-03-01 15:10 GMT

गंगापुर मुकेश गुर्जर पुराना थाना, मंगरी में एक शाम ढाबा के बावजी देवनारायण भगवान के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तजनों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की स्तुति की और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।आयोजक श्यामलाल एवं मुकेश जाट ने बताया कि यह संध्या भगवान देवनारायण की भक्ति और लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रसिद्ध भजन कलाकार रतन लाल खारोल (अरनिया) एवं संम्पत जाट ने मधुर स्वरों में भजन प्रस्तुत किए, जिनमें गोपीचंद धरले भगवा वेश साडु माता, देवनारायण भगवान की कथा, निर्गुनी भजन जैसे 'राम राज में दूध मिलियो, कृष्ण राज में घी', 'इन कलयुग में दारू मिलियो वीरा सोच समझ कर पी', 'रोज रोज का ओल्मा क्यों ल्यावे म्हारा कानुडा', 'ये तन विष की वेल है', 'सतगुरु अमृत खान शीश दिया सतगुरु मिले तो भी सस्ता जान', महादेव के भजन तथा अन्य लोकप्रिय भजन शामिल थे।

भजन सुनते ही मौजूद भक्तों, महिलाओं और पुरुषों में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने थिरकते हुए नाच-गाने का भरपूर आनंद लिया और भगवान के नाम में डूब गए।

कार्यक्रम में बावजी के पुजारी, पीरू लाल, लेहरु लाल, रतन लाल, बगतु, मांगी लाल, रुगनाथ भोपा जी गण, रोशन लाल, रामनारायण, राजसिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस भजन संध्या ने स्थानीय क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बनाया और भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। आयोजकों ने सभी भक्तों, कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Similar News