एडवोकेट स्नेह परिवार ने बिखेरे फागुन के रंग: चंग की थाप और भजनों पर झूमे अधिवक्ता

Update: 2026-03-01 14:30 GMT

भीलवाड़ा | शहर के संगीत कला केंद्र हॉल में 'एडवोकेट स्नेह परिवार' द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य 'फाग एवं चंग महोत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक जगत से जुड़े अधिवक्ताओं ने कार्य की व्यस्तता को भुलाकर फूलों की होली खेली और पारंपरिक भजनों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संयोजक टीम के सदस्य एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अनिल कुमार पारीक, नवनीत कुमावत, अनीता व्यास, ममता दाधीच, राजकुमार सोनी, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार और सूर्यप्रकाश सरगरा ने राधा-कृष्ण, मां सरस्वती व श्री राम जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की। अतिथियों का स्वागत मान्यता कंवर, शिवना व्यास व यशस्वी कंवर ने गुलाल का तिलक लगाकर किया।

भजनों की सरिता में डूबे अधिवक्ता

उत्सव के दौरान एडवोकेट अनीता व्यास ने भगवान कृष्ण, राजेश्वरी शर्मा ने राधा और बालू लाल उपाध्याय ने सुदामा का स्वांग रचा, जो आकर्षण का केंद्र रहा। एडवोकेट कन्हैयालाल खारोल, भूपेंद्र सिंह चारण, पल्लवी गुप्ता, ममता दाधीच, निशा राजपूत, ममता लक्षकार और निशा कंवर गौड़ ने सांवरिया सेठ, खाटू श्याम और महाकाल के सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। इन भजनों पर सभी अधिवक्ताओं ने सामूहिक नृत्य किया और फूलों की होली का भरपूर आनंद लिया। महिलाओं ने फाग गीतों पर तो पुरुष अधिवक्ताओं ने चंग की थाप पर जमकर नृत्य किया।

राजस्थानी व्यंजनों का लिया आनंद

कार्यक्रम का कुशल संचालन एडवोकेट भूपेंद्र सिंह चारण व पीरू सिंह गौड़ ने किया। अल्पाहार के पश्चात स्नेह मिलन के रूप में सामूहिक भोज आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने राजस्थान के सुप्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाटी और चूरमा का स्वाद लिया।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

महोत्सव में नवीन चेचाणी, कन्हैयालाल तेली, सुधीर डांगी, बालकिशन साहू, सुरेश व्यास, महावीर आचार्य, सीमा अहीर, मनीष बुलिया, किरण सोनी, दीपक चतुर्वेदी, अंकित टेलर, मनोहर लालवानी, शीबा जॉन, दिनेश जैन, दीपक खूबवानी, परमेन्द्र सिंह चौहान, ललित वर्मा, कमलेश वर्मा, निशा राजपूत, ममता स्वर्णकार, सुमित माली, विशाल गौतम, रामपाल बाल्दी, संजय रांका, विश्वास वैष्णव, जयदीप सिंह राणावत, अमित त्रिवेदी, अजय माहेश्वरी, सीमा शर्मा, मुकेश शर्मा, अभिषेक ओझा, आरती कुमावत, गोपाल लोढ़ा, नीलेश वैष्णव, पुखराज वैष्णव, सुनीता कंवर राठौड़, राकेश सोनी, अमीषा, शिवप्रकाश भट्ट, तमन्ना सुवालका, संगीता सुवालका, वंदना आमेटा और प्रताप तेली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Similar News