सवाईपुर क्षेत्र में कल होगा होलिका दहन

Update: 2026-03-01 14:21 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्यौहार कल 2 मार्च सोमवार को मनाया जाएगा । वही 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होगा । होली के त्यौहार को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई और ग्रामीण दुकानों से खरीददारी करने में लगे हुए हैं, वही होलिका दहन के अगले दिन रंगों के त्यौहार होली को लेकर बच्चों के लिए रंगों की खरीददारी कर रहे हैं, वैसे क्षेत्र में मुख्यतः रंगों की होली शीतला सप्तमी का पर्व 11 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा । पंडित चांदमल उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र में कल 2 मार्च सोमवार को होली का त्यौहार मनाया जाएगा और कल शाम 7:15 बजे होलिका दहन का मुहूर्त रहेगा, जिसमें विधि विधान से होलिका की पूजन कर दहन किया जाएगा । वही 3 मार्च मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के चलते दिनभर मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे, मंगलवार प्रातः 7:30 बजे से पहले पूजा अर्चना की जाएगी, इसके बाद सूतक काल समाप्त होने के बाद 7.00 बजे से मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद पूजा अर्चना होगी ।।

Similar News