पंचमुखी बालाजी मंदिर में फाग उत्सव की धूम: महिलाओं ने फूलों की होली खेल ठाकुरजी को रिझाया

Update: 2026-03-01 14:28 GMT

भीलवाड़ा | जिला परिवहन कार्यालय (RTO Office) के समीप स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में फाग उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। नर्मदा विहार कॉलोनी की महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ठाकुरजी के साथ फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति और गुलाल के रंगों में सराबोर हो गया।

भजनों पर झूमीं महिलाएं

फाग उत्सव के दौरान महिलाओं ने भगवान के विग्रह के समक्ष पारंपरिक फाग गीत और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। चंग की थाप और ढोलक की जुगलबंदी पर महिलाएं जमकर झूमीं। इस दौरान भगवान को विशेष भोग लगाया गया और फूलों की वर्षा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

इनकी रही प्रमुख मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतन देवी, रेखा पाटीदार, शिल्पा, सीमा पाराशर और अंजलि पाटीदार सहित नर्मदा विहार कॉलोनी की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से प्रसादी ग्रहण की।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News