संघ शताब्दी वर्ष पर घुमंतू जातियों का युवा सम्मेलन आयोजित

Update: 2026-02-14 15:20 GMT

भीलवाड़ा | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में घुमंतू जातियों में कार्य करने वाले घुमंतू जाति उत्थान न्यास द्वारा नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया इस युवा सम्मेलन में सभी घुमंतू जातियों के हजारों युवाओं ने भाग लिया इस युवा सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आ. दुर्गा दास  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी घुमंतू कार्य प्रमुख,संत   गंगानाथ  , प्रभु लाल जी कालबेलिया चित्तौड़ प्रांत घुमंतू कार्य संयोजक, चांदमल जी सोमानी माननीय विभाग संघचालक, कालू  बंजारा मंच पर उपस्थित रहे। घुमंतू युवा सम्मेलन के अंतर्गत वहा उपस्थित घुमंतू जातियों के प्रमुख युवाओं द्वारा अखिल भारतीय अधिकारी दुर्गादास  से संवाद का कार्यक्रम हुआ जिसमें राजकुमार   मलावत, भागचंद   कंजर, राजकुमार  बागरीया, भंवर जी नाथ ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम की प्रस्तावना अक्षय जी शर्मा भीलवाड़ा महानगर घुमंतू कार्य प्रमुख ने रखते हुए देश में चल रहे घुमंतु जातियों के उत्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाई गई गतिविधि घुमंतू कार्य किस प्रकार संपूर्ण देश में कार्य कर रही है इसकी स्पष्ट रूपरेखा बताई गई। मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए आदरणीय दुर्गादास   ने बताया कि भारत की संपूर्ण जनसंख्या में 7% हिस्सा घुमंतू जातियों का है परंतु यह घुमंतू जातियां आज भी अभाव में  रही है अब समय परिवर्तन हो गया है कि घुमंतू जातियां भी देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही है यह जातियां भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज उत्थान प्रदेश निर्माण के कई कामों में अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रही है आज प्रशासन भी इन घुमंतू वर्ग के उत्थान के लिए सोच रहा है अतः सभी युवा इस युवा सम्मेलन के माध्यम से निश्चय करें कि हम पढ़ लिखकर देश के निर्माण में सहभागी बनेंगे, समाज के उत्थान के कार्य करेंगे, हमारा युवा नशे की ओर अग्रेसर नहीं हो तो इन जातियों को नशा मुक्त बनाएंगे, हम सब की जाति बिरादरिया अलग-अलग है परंतु हम सब का धर्म एक है हिंदू धर्म अतः हिंदू धर्म के प्रति हम सदैव निष्ठावान रहकर अपने भावों को सकारात्मक, सृजनात्मक रखते हुए जागरण के कार्य और अधिक करेंगे।

Similar News