प्रेस क्लब आसींद की नई कार्यकारिणी घोषित: सम्पत शर्मा सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

Update: 2026-02-14 14:19 GMT


​आसींद (हलचल)। बन्नी के बालाजी मंदिर (सवाईभोज) परिसर में शनिवार को प्रेस क्लब आसींद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।


​बैठक में क्लब की मजबूती के लिए नवीन प्रेस क्लब भवन निर्माण, भूमि आवंटन और पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी हेतु प्रयास करने की जिम्मेदारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष को सौंपी गई।

​निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी:

​क्लब की एकता को देखते हुए सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया:

​संरक्षक: निसार अहमद शेख, दिनेश साहू

​अध्यक्ष: सम्पत शर्मा

​सचिव: सुरेश चन्द्र मेघवंशी

​कोषाध्यक्ष: सांवर मल शर्मा

​कार्यकारी अध्यक्ष: परमवीर सिंह

​उपाध्यक्ष: मुकेश कुमार रेगर, प्रकाश खटीक

​महासचिव: टीकमचंद सोनी

​महामंत्री: विजयपाल सिंह

​प्रवक्ता: जगदीश चन्द्र गर्ग

​संरक्षक दिनेश साहू ने कहा कि निर्विरोध चयन आसींद के पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्पत शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और आपसी समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के सभी सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Similar News