विशेष लोक अदालत का हुआ आयोजन

Update: 2026-02-14 14:50 GMT

भीलवाड़ा - राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को भारतीय स्टेट बैंक एवं आईडीबीआई बैंक की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया । लोक अदालत का शुभारंभ  अंकिता बेनीवाल विशिष्ठ न्यायिक मजिस्टेªट,एनआई 03, भीलवाडा ,   शांती लाल जैन , सदस्य लोक अदालत ,  मोहम्मद अली कायमखानी , अधिवक्ता सदस्य लोक अदालत द्वारा किया गया । भीलवाडा जिले में राजीनामें हेतु चिन्हित प्रकरणों के लिए 10 बैेचों का गठन किया गया हैं जिसमें न्यायिक अधिकारी एंव सदस्य अनुभवी अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता , बैक मैनेजर द्वारा पक्षकारों में समझाईस कर प्रकरणों को निस्तारण किया गया ।

इस अवसर पर एसबीआई के मुख्य प्रबन्धक   शौबित जैन व सदस्य शांति लाल जैन ने आमजन से अपील की है कि राजीनामें के माध्यम से अपने प्रकरण को निस्तारित/सुलझाने के लोक अदालत के सुनहरे अवसर का लाभ उठावें । लोक अदालत में बातचीत एवं समझाईस के लिए अधिकारीगण छूट की एक बहुत अच्छी एवं आकर्षक स्कीम लेकर सम्पूर्ण रिकोर्ड के साथ लोक अदालत में उपस्थित होते हैं । विशेष लोक अदालत में सभी बंाच मैनेजर , अधिवक्तागण व अन्य उपस्थित थे ।

Similar News