भीलवाड़ा में विशेष लोक अदालत का आयोजन, बैंक प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Update: 2026-02-14 14:20 GMT

 भीलवाड़ा . राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 14 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक एवं आईडीबीआई बैंक से संबंधित प्रकरणों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत का शुभारंभ विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई-03 अंकिता बेनीवाल, सदस्य लोक अदालत शांति लाल जैन और अधिवक्ता सदस्य लोक अदालत मोहम्मद अली कायमखानी ने किया।

भीलवाड़ा जिले में राजीनामे हेतु चिन्हित प्रकरणों के निस्तारण के लिए 10 बैचों का गठन किया गया। प्रत्येक बैच में न्यायिक अधिकारी, अनुभवी अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बैंक मैनेजर शामिल रहे। पक्षकारों के बीच समझाइश कर प्रकरणों का समाधान कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक एसबीआई शौबित जैन और सदस्य लोक अदालत शांति लाल जैन ने आमजन से अपील की कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित बैंक प्रकरणों का राजीनामा कर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक अधिकारी छूट की आकर्षक योजनाओं और संपूर्ण रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहते हैं, जिससे मामलों का त्वरित समाधान संभव होता है।

विशेष लोक अदालत में विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, अधिवक्तागण और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Similar News