भीलवाड़ा सर्राफा: चांदी में 12 हजार की भारी छलांग, सोना ₹1.59 लाख के पार

Bhilwara Bullion: Huge jump in silver by Rs 12 thousand, gold crosses Rs 1.59 lakh

Update: 2026-02-07 12:04 GMT


भीलवाड़ा फरवरी के पहले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ नजर आ रहा है। भीलवाड़ा में शनिवार को चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के भाव भी सातवें आसमान पर पहुंच गए।आज के प्रमुख भाव (भीलवाड़ा):चांदी (Silver): शनिवार को चांदी ने 12,000 रुपये की लंबी छलांग लगाई, जिससे भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।सोना (Gold): सोने में 700 रुपये प्रति तोला की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 10 ग्राम (24 कैरेट) सोने की रेट अब 1,59,500 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।प्रमुख ज्वेलर्स के अनुसार आज के रेट:ज्वेलर्स22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)मालाबार गोल्ड₹1,43,550-कल्याण ज्वैलर्स₹1,43,550₹1,56,600तनिष्क₹1,43,950-विशेषज्ञों की राय: नामी ज्वेलर्स ने उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। मालाबार गोल्ड ने विशेष रूप से फर्जी ऑफर्स और संदिग्ध लिंक्स से सावधान रहने को कहा है। कीमतों में इस निरंतर उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और आम खरीदारों के बीच हलचल तेज कर दी है।भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ाफोन: 7737741455

Similar News