मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: घुमन्तु समुदाय के युवाओं के व्यापार के लिए सरकार बनेगी बैंक गारंटी

Update: 2026-02-22 20:27 GMT


​भीलवाड़ा हलचल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जयपुर के अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में आयोजित महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि यदि इस समुदाय के युवा या महिलाएं अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें बैंक गारंटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी गारंटी अब स्वयं मुख्यमंत्री देंगे।

​मुख्यमंत्री ने समुदाय के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा, "मैं जानता हूं कि आपके पास बैंक में गिरवी रखने के लिए कुछ नहीं होता, लेकिन आप आगे बढ़िए और फॉर्म भरिए। आपकी बैंक गारंटी देने वाला मैं हूं।" उन्होंने बंजारा समाज के ऐतिहासिक व्यापारिक कौशल का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों की अर्थव्यवस्था में इस समाज का अद्वितीय योगदान रहा है।

​शिक्षा के लिए 'स्कूल ऑन व्हील्स' की होगी शुरुआत

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए मुख्यमंत्री ने 'राज पहल' कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में 'स्कूल ऑन व्हील्स' स्थापित किए जाएंगे, ताकि पलायन करने वाले परिवारों के बच्चों को चलते-फिरते स्कूलों के माध्यम से शिक्षा से जोड़ा जा सके। इसके अलावा, शैक्षिक संभागों में 6 माह के 'स्कूल रेडिनेस कैम्प' और अस्थायी शिक्षा शिविर भी लगाए जाएंगे। सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आवासीय पट्टे और छात्रावास की सुविधा देने का भी भरोसा दिलाया है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News