बीएसएनएल का बड़ा फैसला: देश भर में ई-सिम स्वैपिंग सेवा बंद, भीलवाड़ा सहित राजस्थान में भी हड़कंप
भीलवाड़ा हलचल। वीआईपी फोन नंबरों के ई-सिम स्वैपिंग में हो रहे बड़े स्तर के फर्जीवाड़े को देखते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पूरे देश में ई-सिम स्वैपिंग सेवा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस धोखाधड़ी के तार राजस्थान और ओडिशा सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों से जुड़े होने की बात सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, बीएसएनएल के सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर रसूखदार और वीआईपी नंबरों को अवैध रूप से ई-सिम में बदला जा रहा था। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब आजमगढ़ के दूरसंचार जिला प्रबंधक का खुद का नंबर ई-सिम स्वैपिंग के जरिए बंद हो गया। जांच में सामने आया कि बाराबंकी में तैनात रहे एक अधिकारी की लॉग-इन आईडी का इस्तेमाल कर 101 वीआईपी नंबरों का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया। अकेले जनवरी और फरवरी 2026 के भीतर ही 100 से अधिक नंबरों को निशाना बनाया गया।
सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर गहराया शक
विभागीय जांच में यह बात सामने आई है कि दिसंबर 2025 तक 'संचार आधार ऐप' का संचालन एक बाहरी कंपनी कर रही थी, जबकि जनवरी 2026 से बीएसएनएल ने इसे अपने हाथ में लिया था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के किसी कर्मचारी या अधिकारी ने डेटा लीक किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 फरवरी से यह सेवा बंद कर दी गई है और उच्च स्तरीय जांच जारी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
