हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर मारुति नंदन सेवा समिति की बैठक आयोजित

Update: 2026-02-22 17:14 GMT



भीलवाड़ा पुनित चपलोत// श्री मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा आगामी हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हरनी महादेव स्थित चामुंडा माता मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल हुए।

समिति के अध्यक्ष महीपत सिंह हाड़ा ने बताया कि हनुमान जयंती का पर्व धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा करते हुए महिलाओं की भागीदारी, सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।

निर्णय लिया गया कि हनुमान जयंती के अवसर पर अखाड़ों के प्रदर्शन, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों एवं सजे-धजे रथ के साथ बालाजी महाराज की भव्य रेली निकाली जाएगी। शोभायात्रा को आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

बैठक में समिति के सदस्य रवि पाल, कीर्तिपाल सिंह, कुंदन सिंह बड़दौड़, अरुण सिंह पंवार, मोनू जैन, चंदन सिंह, युवराज सिंह, शंकर वैष्णव, नारायण धोबी, हेमेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह सहित सभी वार्डों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समिति ने हनुमान जयंती को भव्य और अनुशासित तरीके से मनाने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News