महुआ में दिक्षार्थी की बिंदोरी निकाली

Update: 2026-02-22 16:10 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड) महुआ कस्बे में दिगम्बर जैन समाज के द्वारा दिक्षार्थी लाडू लाला जैन धनोपिया झांतला निवासी (नीमच) के मोक्ष मार्ग की और बढ़ने के भाव हुए हैं इसी कड़ी में आगामी 26 फरवरी को प,पु,आचार्य 108 वर्धमान सागर  महाराज के द्वारा अतिशय क्षेत्र के पदमपुरा में दीक्षा की घोषणा की जाएगी।इसी शुभ अवसर पर कस्बे में स्थित सुरेश सेठिया के मकान से जुलूस प्रारंभ हुआ जो धना लाल सेठिया के मकान से होते हुए जैन मंदिर तक गोद भराई की गई।इस शोभायात्रा में जैन समाज के महिलाए,पुरुष भारी सख्या में मौजूद रहे।

Similar News