मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास: बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी

Update: 2026-02-22 21:41 GMT


लंदन/भीलवाड़ा। भारतीय सिनेमा के लिए 22 फरवरी की रात स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें बाफ्टा (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स में मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ (Boong) ने वैश्विक स्तर पर तिरंगा लहराया है। यह फिल्म बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

फरहान अख्तर से है खास जुड़ाव

फिल्म ‘बूंग’ ने 'बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म' कैटेगरी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। इस उपलब्धि के पीछे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर का बड़ा हाथ है। दरअसल, इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने प्रोड्यूस किया है। लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी संवेनदशील कहानी और बेहतरीन फिल्मांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है।

मणिपुरी सिनेमा का वैश्विक उदय

फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे 'बूंग' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता को खोजने के सफर पर निकलता है। इस जीत ने न केवल पूर्वोत्तर भारत की कला को पहचान दिलाई है, बल्कि भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की ताकत को भी दुनिया के सामने पेश किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और निर्माता फरहान अख्तर को बधाइयां मिल रही हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News