भीलवाड़ा: धनतेरस और दीपावली के बाद सोना 5हजार -चांदी की कीमतों में 14 हजार की भारी गिरावट

Update: 2025-10-23 13:07 GMT


भीलवाड़ा हलचल ।

धनतेरस और दीपावली पर सोने और चांदी की जोरदार खरीदारी के बाद गुरुवार को बाजार में इनकी कीमतों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमत ₹1,32,000 प्रति 10 ग्राम से घटकर ₹1,27,000 पर आ गई, जबकि चांदी की कीमत ₹1,65,500 प्रति किलोग्राम से गिरकर ₹1,51,500 प्रति किलोग्राम हो गई। इस गिरावट में सोने में ₹5,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹14,000 प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

इस अप्रत्याशित गिरावट ने त्योहार के दौरान भारी खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निराश किया है, लेकिन नए खरीदारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर बन गया है। कई लोग अब निवेश के लिए इस समय सोना और चांदी खरीदने में जुट गए हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से त्योहार के बाद मांग में कमी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव के कारण आई है।

Similar News