गौतम अडानी बन गए भारत के सबसे अमीर शख्स

By :  vijay
Update: 2024-08-29 09:35 GMT

उद्योगपति गौतम अडानी अब एशिया और देश के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है, जो लंबे समय से नंबर-1 के स्पॉट पर बने हुए थे।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक 31 जुलाई 2024 तक के डेटा के हिसाब से गौतम अडानी देश के सबसे अमीर इंसान हो चुके हैं। उनकी संपत्ति 11.6 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुकी है।

हुरुन इंडिया की लिस्ट में कहा गया है कि 31 जुलाई 2024 तक इस साल भारत ने हर 5 दिन में एक अरबपति बनाया है। एशिया में वेल्थ क्रिएशन के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है, जबकि चीन के अंदर इसमें गिरावट देखी जा रही है। भारत के अंदर 2024 के दौरान वेल्थ क्रिएशन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि देश में अरबपतियों की संख्या 334 हो चुकी है।




 

लिस्ट में ये लोग भी है शामिल

मुकेश अंबानी इस लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उनकी संपत्ति 10.14 लाख करोड़ रुपए हो गई है। जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीस के फाउंडर शिव नादर एंड फैमिली 3.14 लाख करोड़ रुपए की दौलत के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट की मालिक एस. पूनावाला इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। वहीं सन फार्मास्युटिकल्स के दिलीप सांघवी पांचवे स्थान पर हैं। बीते 5 सालों में 6 व्यक्ति ऐसे रहे हैं जो लगातार भारत के टॉप-10 अरबपतियों में शुमार रहे हैं। इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला फैमिली छठवें स्थान पर, गोपीचंद हिंदुजा सातवें, राधाकृष्ण दमानी आठवें, अजीम प्रेमजी नौवें और नीरज बजाज फैमिली दसवें स्थान पर हैं।

Similar News