शेयर बाजार में गिरावट: एक झटके में निवेशकों के उड़े 20 लाख करोड़

By :  vijay
Update: 2025-04-07 07:17 GMT
एक झटके में निवेशकों के उड़े 20 लाख करोड़
  • whatsapp icon

नई दिल्ली। आज   शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में लगातार बिकवाली जारी है। जाहिर है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। हालांकि शेयर बाजार में हो रही गिरावट के कई और कारण भी हो सकते हैं।

अभी लिखते समय, बीएसई सेंसेक्स लगभग 2900 अंक गिरकर 72,389 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी में 920 अंक की गिरावट आई है। अभी निफ्टी 21,977 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आज सुबह प्री-ओपन के समय बीएसई सेंसेक्स 4000 अंक तक गिरा था. वहीं निफ्टी में 1100 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।

क्या है शेयर बाजार में बिकवाली का कारण?

 अमेरिकी टैरिफ से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा उठी है। सभी निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। आज सुबह एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स में भारी बिकवाली हुई थी। वहीं अमेरिकी मार्केट का भी बुरा हाल है। गिफ्ट निफ्टी भी सुबह 900 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

विदेशी बाजारों में हुई बिकवाली का प्रभाव भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को कड़वी दवा बताया है। भारत समेत कई बड़े देशों में अमेरिका ने निर्यात पर टैरिफ का ऐलान कर दिया है।

Similar News