एअर इंडिया विमान हादसे के बाद टाटा समूह के शेयर टूटे, इंडिगो व स्पाइसजेट भी कमजोर

By :  vijay
Update: 2025-06-12 12:37 GMT

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दोपहर 1.38 पर टेकऑफ के बाद कुछ ही मिनटों में क्रैश हो गया। टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने के बाद शेयर बाजार में टाटा के समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट दिखी। सेंसेक्स में शामिल ग्रुप की प्रमुख कंपनियों टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील और टीसीएस के शेयरों में भारी बिकवाली दिखी।

 

टाटा समूह के अलावे इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी कमजोर पड़े

गुरुवार को दोपहर करीब 03.40 बजे बीएसई पर टाटा मोटर्स के शेयर 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 714.45 रुपये, टाइटन के शेयर 2.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3448.90 रुपये, टाटा स्टील 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 152.60 रुपये और टीसीएस के शेयर 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3432.00 रुपये के भाव पर दिखे। इनके अलावा, देश की प्रमुख एविएशन कंपनी इंडिगो (इंटरग्लोब एविएशन) के शेयर 3.32 प्रतिशत (187.00 रुपये) की गिरावट के साथ 5444.00 रुपये और स्पाइसजेट के शेयर 2.40 प्रतिशत 1.09 रुपये की गिरावट के साथ 44.40 रुपये पर आ गए।

Similar News