भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के बीगोद थाना इलाके में करंट से एक किसान और सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये।
सहायक उप निरीक्षक जय सिंह ने बीएचएन को बताया कि नाहरगढ़ निवासी शंभू पुत्र मांगू दरोगा मंगलवार दोपहर तीन बजे सिंचाई करने खेत पर गया था। शाम तक जब शंभु घर नहीं लौटा तो परिजन तलाश करते हुये खेत पर गये। जहां उन्हें शंभू स्टार्टर के नजदीक पड़ा मिला। शंभु की मौत हो चुकी थी।
इसी तरह एक अन्य घटना बीगोद में हुई। एएसआई सिंह ने बताया कि नायक मोहल्ला, बीगोद निवासी नवरतन 32 पुत्र बाबूलाल नायक 29 अप्रैल को रिश्तेदार शंकरलाल नायक के साथ रात साढ़े आठ बजे पैदल ही घर से खेत जा रहा था। चामुंडा माता गौशाला के पास एक बाइक ने नवरतन को टक्कर मार दी। नवरतन का बीगोद अस्पताल में उपचार करवाया गया। इसके बाद वह घर चला गया। इसके बाद उसकी तबीयत पुन: बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये।