लाल सिंह की 12 दिन बाद मौत हत्या का मामला दर्ज ,: 12 दिन पहले अज्ञात लोगों ने काटा था गला

Update: 2024-05-13 03:00 GMT

शाहपुरा। हनुमान नगर थाना अंतर्गत एक होटल संचालक 12 दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा गला काट देने से गंभीर रूप से घायल हुआ था उसकी उपचार के दौरान जयपुर में  मौत हो गई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की है।

गत एक मई को देवली के घोसी मोहल्ला निवासी लाल सिंह पुत्र तुलसीराम ग्वाला इम्मानुएल मिशन स्कूल वाले मार्ग से कुचलवाड़ा बाईपास स्थित अपने होटल पर जा रहा था। कुछ लोगों ने उनका चाकू से गला काट दिया। बाद में उन्हें देवली चिकित्सालय में  प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया था। 12 दिन बाद घायल लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। लेकिन करीब 12 दिन बाद घायल लाल सिंह की मौत से एक बार फिर शहर में सनसनी मच गई। लिहाजा अब पुलिस की जांच भी नया मोड़ ले सकती है। वारदात के दौरान घटनास्थल पर पुलिस को शराब की बोतल, सिगरेट, चाकू आदि मिले थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की है। 

Similar News