हत्या कर फरार हुए साधु और साध्वी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, नेपाल भगाने की थी तैयारी
झुंझुनूं । जिले के आश्रम में दो साधुओं की हत्या कर शव खेत में फेंकने के बाद फरार हुए एक साधु और एक साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साधु व साध्वी ने दोनों साधुओं के सिर में ईंट मारकर हत्या की थी। फिर शव खेत में फेंक गए थे। दोनों आरोपित नेपाल भागने के फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उन्हे उत्तरप्रदेश के कन्नौज में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दिल्ली-झुंझुुनूं राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 130 सीसीटीवी कैमरों से सबूत जुटाए। जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षी वर्मा ने बताया कि इस मामले में साधु छोटे सिंह उर्फ लखनदास एवं साध्वी अनसुईया दास को गिरफ्तार किया है। छोटे सिंह कन्नौज में मोरा का निवासी है।ज
बलपुर के बल्लागिरी आश्रम में रह रहा था
वह पिछले कुछ दिनों से जबलपुर के बल्लागिरी आश्रम में रह रहा था। वहीं अनसुईया जबलपुर की निवासी है।पुलिस के अनुसार 31 मई की रात को झुंझुनूं के भोदन गांव स्थित आश्रम में मृतक विशिष्ठ गिरी और गौतम रूके हुए थे। छोटे सिंह और अनसुईया भी वहीं थे। चारों ने बैठकर शराब पी।
छोटे सिंह ने विशिष्ठ गिरी के सिर में मारा ईंट
इस बीच उनमें आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो छोटे सिंह ने विशिष्ठ गिरी के सिर में ईंट से मारकर हत्या कर दी। विशिष्ठ गिरी को बचाने को लेकर गौतम प्रयास करने लगा तो अनसुईया ने उसका गला दबा दिया। बाद में उसके सिर में भी ईंट की मार दी।हहत्या करने के बाद दोनों आरोपित अपनी कार में शव को हरियाणा सीमा के पास नावता गांव के खेत में फेंक कर फरार हो गए। दोनों अपने-अपने गांव चले गए। पुलिस जांच करती हुई दोनों के ठिकानों पर पहुंची और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विशिष्ठ गिरी के पास से 15 लाख रूपए भी दोनों आरोपित लेकर गए थे।