दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बदमाशों का आतंक, टोल प्लाजा पर हमला

By :  vijay
Update: 2025-04-11 14:45 GMT
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बदमाशों का आतंक, टोल प्लाजा पर हमला
  • whatsapp icon

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले से पहले पिनान गांव के टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला है। इसी टोल से एक्सप्रेसवे दौसा की ओर चढ़ जाता है और यहां गुंडों का तगड़ा आतंक रहता है। इसी टोल प्लाजा पर दो दिन पहले दौसा की ओर से एक गाड़ी में बैठकर आए पांच बदमाशों ने लूट के इरादे से टोल प्लाजा पर तगड़ा आतंक पैदा कर डाला।

ये बदमाश अपनी गाड़ी को अंडरपास में खड़ी कर पैदल ही टोल प्लाजा पर पहुंचे और वह तगड़ा हंगामा कर डाला। ये सभी बदमाश हथियारों से भी लैस बताए जा रहे हैं। इनमें से दो बदमाश देसी पिस्तौल लिए हुए थे। जबकि शेष बदमाश डंडों से लैस थे। इन बदमाशों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही वहां टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया। इनमें से दो टोल कर्मी जो केबिन के अंदर थे, उनके साथ इन बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट की। जबकि शेष टोल कर्मी इन बदमाशों को देखते ही वहां से पहले ही भाग खड़े हुए, जिन दो टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई उनको काफी चोट आई है। और वे गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

टोल कर्मियों ने बताया कि यह टोल प्लाजा बिल्कुल एकांत में स्थित है। ऐसी घटनाएं यहां होती रहती हैं। टोल पर हमले का मुख्य उद्देश्य लूट का रहता है। कई टोल एकांत में हैं और आने-जाने वाली गाड़ियों से टोल की वसूल की गई राशि हमेशा केबिन में रहती है और ये बदमाश उसी राशि को लूटने के इरादे से वहां पहुंचे थे। इन बदमाशों ने आते ही टोल पर तगड़ा तांडव कर डाला, जिससे टोल कर्मी भाग लिए।

दो टोल कर्मी जो केबिन में बैठे थे, वे दोनों इन बदमाशों के हत्थे चढ़ गए, जिनके साथ तगड़ी मारपीट की गई। हालांकि, बदमाश केबिन में रखी कितनी राशि उठा ले गए, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टोल कर्मियों से सारी घटना की जानकारी ली।

Tags:    

Similar News