पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज में खेलने से किया इनकार

By :  naresh
Update: 2025-10-18 04:37 GMT

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान तालिबान के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इस्लामाबाद और काबुल के 48 घंटे के सीजफायर को आगे बढ़ाने की सहमति के कुछ देर बाद ही पाकिस्ता ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया। इस हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौत हो गई है।


ACB ने जताया दुख

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने तीन क्रिकेटरों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से नाम वापस लेने की घोषणा की। एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में एसीबी ने कहा, "अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया।"

दोस्ताना क्रिकेट में भाग लेने गए थे खिलाड़ी

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि खिलाड़ी पहले एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे। उरगुन में घर लौटने के बाद, एक स्थानीय सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। इस हमले में कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून नाम के ये खिलाड़ी मारे गए।

Similar News