सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Update: 2026-01-06 06:24 GMT


नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

बताया गया है कि यह भर्ती नियमित जांच के तहत की गई है। अस्पताल से जुड़े एक सूत्र के अनुसार सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वे समय समय पर चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं।

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं बताई जा रही है।

Similar News