कोहराम: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस ने ली एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान५ दिन पहले हुई थी शादी

Update: 2026-03-01 17:07 GMT


सराय (वैशाली)। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना अंतर्गत अनवरपुर गांव में रविवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक ही घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई और उनका एक भतीजा शामिल है।

बचाने के चक्कर में एक-एक कर उतरे मौत के काल में

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। टैंक में उतरे सदस्य को अचेत होते देख उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर बारी-बारी से टैंक के भीतर उतरते चले गए। जहरीली गैस का प्रभाव इतना घातक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

इस घटना ने पूरे गांव में मातम पसरा दिया है। सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतकों में शामिल सबसे छोटे भाई, 24 वर्षीय राहुल कुमार की शादी महज पांच दिन पहले यानी 24 फरवरी को हुई थी। घर में अभी शादी की शहनाइयां गूंज ही रही थीं और नई नवेली दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं।

असम से भाई की शादी में आए थे मृतक

मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार ने बताया कि शिवजी साह के तीन बेटे आनंद, राहुल और पंकज असम में मजदूरी करते थे। वे सभी करीब 20 दिन पहले राहुल की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे। किसे पता था कि भाई की शादी की यह खुशियां परिवार के लिए आखिरी साबित होंगी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे अनवरपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

सावधान! होली के जश्न पर मंडराया 'खतरे' का साया:: मिलावटी रंगों से लेकर 'नशीली' आइसक्रीम तक का खौफनाक जाल