भारत ने जीत के साथ किया Asia Cup 2025 का 'श्रीगणेश', 27 गेंदों में यूएई को दी पटखनी

Update: 2025-09-10 18:04 GMT

नई दिल्ली। नेपाल में भ्रष्टाचार, प्रभावशाली हस्तियों की विलासितापूर्ण जीवन शैली और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्मों पर प्रतिबंध के कारण Gen-Z युवाओं के दो दिनों तक चले हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना ने देश की सुरक्षा संभाल ली है। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है, सेना सड़कों पर गश्त कर रही है और हालात सामान्य होते दिख रहे हैं।

 राजधानी काठमांडू की सड़कों पर बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। सेना की मध्यस्थता के बाद Gen-Z प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों की बैठक में अंतरिम सरकार के गठन पर सहमति बन गई है। इसमें नेपाल की पूर्व एवं प्रथम महिला न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव है।



 


नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव

जेन-जी की वर्चुअल बैठक में नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के साथ कई प्रस्ताव पास किए गए है। इसमें नेपाल की वर्तमान संसद भंग करना, दो महीने में नया संविधान तैयार करके छह माह में संसदीय चुनाव कराना प्रमुख है। यह प्रस्ताव सेना अथवा अंतरिम सरकार के प्रतिनिधियों के पास पहुंचा है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने के प्रस्ताव के बाद Gen-Z का एक गुट बालेंद्र शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग लेकर सेना मुख्यालय पहुंचा, लेकिन सेना ने उन्हें गुरुवार को आने को कहा। बिजली बोर्ड के पूर्व प्रमुख कुलमन घीसिंग भी अंतरिम प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं।

Similar News